होली
महिलाओं से जबरन होली खेलने की कई वीडियो सामने आ रही हैं। अब आप कह सकते हैं होली के माहौल में बाहर निकली हैं तो ये तो होगा ही। लेकिन आपके समझ में ये नहीं आयेगा कि वो होली खेलने बाहर निकली है या किसी काम से तो भी उनकी इच्छा भी मायने रखती है। होता ये है कि होली के नाम पर कुंठित पुरुषों को महिलाओं के शरीर को छूने का बेहतरीन मौका मिल जाता है। उनके कुंठा के लिए त्यौहार नेक अवसर बन जाता है। जैसे आपको होली खेलने की आजादी है ऐसे उस महिला को भी होली खेलने या न खेलने या अपने पसंद के इंसान के साथ, अपने तरीके से खेलने की आजादी है। कुंठित पुरुष समाज इस बात को नहीं समझ सकता।
जबरन किया गया व्यवहार आपको भले ही खुशी दे लेकिन किसी को मानसिक रूप से परेशान कर सकता है।
Comments
Post a Comment